Home Astrology स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव के पीड़ित परिवार को सर्व यादव समाज ने किया...

स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव के पीड़ित परिवार को सर्व यादव समाज ने किया एक लाख का सहयोग, प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने किया दान दाताओं का आभार

0
8

*स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव के पीड़ित परिवार को सर्व यादव समाज ने किया एक लाख का सहयोग, प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने किया दान दाताओं का आभार*

 

 

*रायपुर* मंदिर हसौद निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव के पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा ₹105,000 (एक लाख पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

यह सहयोग राशि सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष श्री रमेश यदु के मार्गदर्शन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव के दिशा निर्देश एवं मगधा यादव समाज रायपुर के जिलाध्यक्ष श्री गजानंद यादव की पहल पर समाज के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं समाजजनों के सहयोग से एकत्रित की गई।

विदित हो विगत दिनों भुनेश्वर यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे, उनके छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई व परिवार की माली हालत पर समाज के द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग का पहल कर उनके दशगात्र के अवसर पर सहयोग रुपी श्रद्धांजलि किया गया,

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार ंंसे मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के प्रांताध्यक्ष श्री रमेश यदु ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा यादव समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहेगा।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार यादव ने सहयोग राशि प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकार ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस सहयोग के माध्यम से समाज ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है।

कार्यक्रम में सर्व यादव समाज के मुकेश यादव, राम यादव, अनिल यादव, शेखर यादव, जितेश यादव,ओम प्रकाश यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद,बलवंत यादव, बल्ला यादव एवं विभिन्न यादव समाज संगठनों के पदाधिकारी, व क्षेत्र के समाज प्रमुख उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने स्वर्गीय भुवनेश्वर यादव की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 🙏🏻