Home KORBA 6 महीने बाद भी वेतन विसंगति दूर नहीं, बिजली विभाग के ठेका...

6 महीने बाद भी वेतन विसंगति दूर नहीं, बिजली विभाग के ठेका कर्मी हड़ताल पर

0
265

Acn18.com/कोरबा, छत्तीसगढ़ बिजली वितरण विभाग में ठेका कर्मचारियों के संगठन ने 12 मई को एक दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वेतन विसंगति सहित कई मुद्दों को लेकर यह कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को लिखित सूचना दी गई है। कहां गया है कि पिछले 6 महीने से समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा रही है लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्होंने 1 दिन की हड़ताल करना सुनिश्चित किया है। गर्मी के मौसम में वितरण कंपनी के अंतर्गत विद्युत सब स्टेशनों में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल से सुधार संबंधी विभिन्न कार्य बाधित होने की पूरी आशंका है। इस दशा में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ सकता है और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!