spot_img

मॉडल की फोटो लगाकर विधवा को फंसाया:महिला से शादी के नाम पर ठग लिए 6 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com/कांकेर जिले में अपनी फोटो की जगह मॉडल की तस्वीर डालकर शातिर ठग ने विधवा महिला से शादी के नाम पर 6 लाख रुपए ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शहर के जवाहर वार्ड की रहने वाली ज्योति साहू के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। पुनर्विवाह के लिए उसने अपनी फोटो और बायोडाटा व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की थी। वहीं आरोपी गीतेश साहू ने ज्योति को व्हाट्सएप के माध्यम से ही अपना फर्जी बायोडाटा भेजा, जिसमें उसने अपना नाम आदित्य कुमार बताया। साथ ही लिखा कि वो मंत्रालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है।

इस बीच महिला और आरोपी गीतेश के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाना शुरू किया। उसने महिला से अलग-अलग बहानों से 16 अगस्त 2021 से लेकर 30 दिसंबर 2021 के बीच ऑनलाइन 5 लाख 81 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।

इस बीच महिला शादी के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी। उसने कहा कि वो अपने परिवार से मिलाए और खुद भी रिश्ता लेकर उसके परिवार वालों से मिले, तब आरोपी टालमटोल करने लगा।इस बीच युवक ने अपनी कार खराब होने का बहाना बनाकर महिला की कार भी ड्राइवर के माध्यम से मंगा ली और महिला के बार-बार बुलाने के बाद भी व्यस्त होने का बहाना बनाकर उसे टालता रहा।

इधर महिला ने अपने परिवार और समाज के लोगों से युवक की शिकायत की। आरोपी के मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच की गई, तो पता चला कि मंत्रालय में आदित्य कुमार नाम का कोई कर्मचारी काम नहीं करता है। तब महिला ने आरोपी से उसका पैसा और कार वापस करने को कहा। साथ ही ठगने के लिए उसे लताड़ा और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। डर के कारण युवक महिला से मिलने के लिए कांकेर पहुंचा। उसने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि उसका असली नाम गीतेश साहू है और वो कुरूद का रहने वाला है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भालू के हमले में दो महिलाएं घायल,तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी जंगल

Acn18.com/कोरबा के टपरा गांव में रहने वाली दो महिलाएं भालू के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई...

More Articles Like This

- Advertisement -