Home छत्तीसगढ़ नगरपालिका दफ्तर में कथित दबंगई! उपअभियंता से अभद्रता, टेबल-फाइलों में तोड़फोड़ का...

नगरपालिका दफ्तर में कथित दबंगई! उपअभियंता से अभद्रता, टेबल-फाइलों में तोड़फोड़ का आरोप निर्माण कार्य को लेकर दबाव बनाने की शिकायत, अब कार्रवाई पर नजर. Video

0
9

Acn18 com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा के अकलतरा ब्लॉक से बड़ी खबर है, जहां नारियरा नगर पालिका कार्यालय में सरकारी कामकाज को लेकर कथित दबाव और उपअभियंता से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति कार्यालय पहुंचा और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि कथित आरोपी खुद को एक राजनीतिक दल का युवा नेता बताता है। आरोप है कि उसने मुक्तिधाम निर्माण कार्य बंद कराने और सड़क निर्माण अपनी बताई व्यवस्था के अनुसार कराने का दबाव बनाया।

इतना ही नहीं, उपअभियंता की टेबल में तोड़फोड़ और कार्यालय में रखी फाइलें फेंकने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मामले को लेकर नगर पालिका नारियरा के उपअभियंता ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। अब इस शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर नजर बनी हुई है।

निर्माण कार्यों को लेकर आपत्ति है तो शिकायत और प्रशासनिक प्रक्रिया का रास्ता मौजूद है। ऐसे में सरकारी कार्यालय में कथित अभद्रता और दबाव के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

error: Content is protected !!