Home Uncategorized पुलिस लाईन में बलवा ड्रिल का हुआ आयोजन

पुलिस लाईन में बलवा ड्रिल का हुआ आयोजन

0
101

acn18.com कोरबा / पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आगामी लोक सभा चुनाव और क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल कराया गया। जिसमें करीब 180 पुलिसकर्मी बलवा ड्रिल में शामिल हुए। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी , आर्म्स पार्टी , बलवा पार्टी, वाटर कैनन दस्ता, एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए। अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े। फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया।

WhatsApp Image 2024 04 05 at 17.44.07 1
WhatsApp Image 2024 04 05 at 17.44.07
WhatsApp Image 2024 04 05 at 17.44.08 1
WhatsApp Image 2024 04 05 at 17.44.08
error: Content is protected !!