spot_img

उज्‍जैन पहुंचे राहुल गांधी,महाकाल दर्शन के बाद रोड शो,नुक्‍कड़ सभा में बोले राहुल गांधी- मोदी चाहते हैं दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ

Must Read

acn18.com उज्‍जैन। राहुल गांधी की न्याय यात्रा उज्‍जैन पहुंच गई है। यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज शाजापुर शहर में प्रवेश किया। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी। नुक्‍कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो। जय श्रीराम बोले और भूखे मर जाओ।राहुल गांधी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे और इसके बाद रोड शो करेंगे।

- Advertisement -

शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सौंपे आलू। लगाए जय श्री राम के नारे#MadhyaPradesh #RahulGandhi #Video pic.twitter.com/6VonC2sQJH

इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान दिलचस्‍प वाकया पेश आया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी उन लोगों से मिले और टाफ‍ियां भेंट की। कुछ भाइपाइयों ने राहुल गांधी को आलू भेंट कर दिए।

गर्भगृह में जाकर कर सकते हैं जलाभिषेक

राहुल गांधी उज्‍जैन में भगवान महाकाल का दर्शन कर रोड शो करेंगे। राहुल को वीवीआईपी का दर्जा होने के कारण वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करेंगे। मगर वे दोपहर 3.30 बजे के बाद आए तो शिवनवरात्र का पूजन होने के कारण उन्‍हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे दहलीज अथवा नंदीहाल से दर्शन करेंगे। यात्रा में शाम‍िल होने कमल नाथ उज्‍जैन पहुंच गए। उन्‍होंने मीडिया से कहा कि मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज महाकाल के दर्शन करूंगा।

लोकसभा चुनाव में 12 से 13 सीटें लाएगी कांग्रेस: कमल नाथ

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि प्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटें कांग्रेस जीतेगी। उन्‍होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की बात भी नकारी। कमल नाथ ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। नकुल नाथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा को घेरते हुए बोले कि इन्वेस्टर समिट आदि सब दिखावा है। शिवराज भी यही करते थे। प्रश्न यह है कि आर्थिक गतिविधि कैसे बढ़े। लोगों को रोजगार कैसे मिले। भाजपा केवल हवाबाजी-माहौल बनाने की राजनीति करती है। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा की मशक्कत से जुड़े एक प्रश्न पर कमल नाथ ने कहा कि मेरा छिंदवाड़ा की जनता से 45 साल पुराना नाता है।


शाजापुर में युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?



शाजापुर से उज्‍जैन यात्रा

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया राहुल की न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन रवाना हुई। शाजापुर जिले में उनकी यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए ।

आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया

राहुल की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसपीजी भी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि शाजापुर जिले में न्याय यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहेंगे।

दोपहर बाद उज्‍जैन पहुंचेगी यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर ढाई बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत होगी। शाम करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी। इसके बाद कारवां इंगोरिया की ओर रवाना होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार आदि शामिल हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -