*पेंड्रा/मरवाही:* जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बैगा दम्पति की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
*घर में मौजूद थे पति-पत्नी*
जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के दौरान पति-पत्नी अपने घर पर ही मौजूद थे, तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान *मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई* के रूप में हुई है।
*डायल 112 से ले गए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*
घटना की सूचना के बाद डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह पूरी घटना *मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव* की है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।






