Home छत्तीसगढ़ Korba Breaking: सोशल मीडिया कमेंट को लेकर युवा कांग्रेस और गौ सेवा...

Korba Breaking: सोशल मीडिया कमेंट को लेकर युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम आमने-सामने, मारपीट के बाद थाने में धरना

0
7

कोरबा। जिले में सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के बाद विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर उरगा थाना पहुंचे।

सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट को लेकर दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कमेंट करने वाले लोगों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

दोनों पक्ष पहुंचे उरगा थाना

मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग शिकायत दर्ज कराने उरगा थाना पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ली और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

इधर, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई और धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर उरगा थाना परिसर के सामने धरना शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल रहे।

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य थाना परिसर में डटे हुए हैं।

पुलिस ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।