Home KORBA कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष को हटाने की तैयारी, 22 दिसंबर को...

कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष को हटाने की तैयारी, 22 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव ला रही भाजपा

0
120

acn18.com कोरबा/ नगर निगम कोरबा और नगर पालिका परिषद दीपिका के बाद अब नगर पालिका परिषद कटघोरा में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा दिख रहा है। कटघोरा में भाजपा और कांग्रेस के 7-7 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुआ है। इस तरह संख्या बल बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के साथ अब कटघोरा में भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष रतन मित्तल को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रशासन को दे दिया है। खबर के मुताबिक 22 दिसंबर को इस पर अगली प्रक्रिया होना है।

भैरव जयंती में शामिल होने रतनपुर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक