Home Uncategorized कोयलांचल परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी गठित,SECL के वाहन ठेकेदारों की समस्याओं...

कोयलांचल परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी गठित,SECL के वाहन ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण पर जोर, पी. विजयराव बने अध्यक्ष

0
44

 

 

 

SECL में कार्यरत वाहन ठेकेदारों से संबंधित *कोयलांचल परिवहन संघ* की जिला स्तरीय बैठक 12 जुलाई 2026 को होटल जश्न रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

 

*नई कार्यकारिणी में ये चुने गए*

नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारी चुने गए:

– *अध्यक्ष*: श्री पी. विजयराव

– *उपाध्यक्ष*: श्री कमरुल हसन

– *सचिव*: श्री मनीष कुमार मिश्रा

– *कोषाध्यक्ष*: श्री राम मिलन असाटी

– *मीडिया प्रभारी*: श्री अमरीक सिंह रिंकू

 

*समस्याओं के निराकरण पर हुआ मंथन*

बैठक में निर्णय लिया गया कि SECL के समस्त वाहन संचालकों की समस्याओं को लेकर संघ के पदाधिकारी सभी एरिया महाप्रबंधकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें समस्याओं से अवगत कराकर जल्द निराकरण का प्रयास करेंगे।

 

इसके साथ ही किराया भुगतान, टेंडर प्रक्रिया, भुगतान में देरी और अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक में रोहित राठौर, नरेश दास महंत, एच.सी. त्रिपाठी, प्रशांत शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, साजिद खान, जुल्फिकार अली, ललित झा, तबरेज खान, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जनता डेंटिंग सहित जिले के अन्य वाहन संचालक उपस्थित रहे।

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वाहन संचालकों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

error: Content is protected !!