Home Uncategorized अड्डेबाजी-नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा, अशांति फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट...

अड्डेबाजी-नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा, अशांति फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल

0
4

Acn18. Com.एंकर:बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इलाके में अशांति फैलाने वाले चार आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी की गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान चार आरोपियों को पकड़ा गया, जिन पर क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप है।

 

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

 

मामले की सुनवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशाखोरी व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की इस कार्रवाई के बाद असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!