Home Uncategorized पति को जेल से छुड़ाने का झांसा, महिला से शारीरिक संबंध का...

पति को जेल से छुड़ाने का झांसा, महिला से शारीरिक संबंध का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
6

Acn18. Com. सूरजपुर.सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र में एक महिला से पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और पैसे लेने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति किसी दूसरे मामले में जेल में बंद था। इसी दौरान भटगांव क्षेत्र का रहने वाला आरोपी महिला के संपर्क में आया और उसके पति को जमानत पर जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा दिया।

 

महिला का आरोप है कि पति को छुड़ाने के नाम पर आरोपी ने उससे पैसे लिए और इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक आरोपी ने पति को जमानत दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन वह जमानत नहीं करा पाया।

 

बाद में महिला का पति जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद महिला ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

error: Content is protected !!