Acn18. Com. धमतरी. पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।मृत आरक्षक की पहचान ओमकार सोनवानी के रूप में हुई है, जो डायल-112 में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक ओमकार की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगी थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हालांकि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। रुद्री थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस परिजनों और साथी कर्मचारियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।





