Home KORBA पुलिस की पकड़ में आए तीन बैटरी चोर,चोरी की 24 बैटरियां बरामद

पुलिस की पकड़ में आए तीन बैटरी चोर,चोरी की 24 बैटरियां बरामद

0
172

Acn18.com/एसईसीएल की दीपका खदान में मौजूद सब स्टेशन के टाॅवर से बैटरी की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को हरदीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ग्राम रेंकी के निवासी है,जो चोरी के सामान को बेचने के फिराक में थे। मुखबीर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से दो लाख 88 हजार रुपए कीमती 24 नग चोरी की बैटरी को बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!