Acn18. Com. कोरबा.कोरबा में निर्धारित ध्वनि सीमा से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर नवरतन कुमार निवासी कसईपाली और रवि कुमार निवासी धुरेना के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वहीं बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में भी कुरैना निवासी डीजे संचालक भूवन पाल के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डीजे के साउंड सिस्टम और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर लिया। संबंधित संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्त उपकरणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने डीजे संचालकों और आयोजन समितियों से निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे उपकरण जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।









