Home KORBA पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने किया चक्काजाम, खाली बर्तन...

पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने किया चक्काजाम, खाली बर्तन लेकर जनप्रतिनिधीयों के खिलाफ की नारेबाजी।देखिए वीडियो।

0
203

Acn18.com/माॅनसून के सक्रिय होने के साथ ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है बावजूद इसके प्रदेश कुछ जिलों में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसी ही कुछ स्थित रायगढ़ शहर में भी निर्मित हुई है जहां पानी की किल्लत से जूझ रहे वार्ड नंबर 30 के लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर मिनीमाता चैक पर चक्काजाम कर सड़क पर बैठ गए। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से परेशान लोग खाली बाल्टी,मटका लेकर सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उनके द्वारा शहर के जनप्रतिनिधीयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिनमें शहर विधायक,शहर सरकार और महापौर के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों को समझाईश दी जा रही है।

error: Content is protected !!