
संकेत साहित्य समिति कोरबा द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन किया गया पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य सदन में आयोजित इस गोष्ठी में शामिल कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं का वाचन किया कोरबा और आसपास के जिलों के साहित्यकारों को एक सूत्र में पिरोकर एक जगह एकत्रित करने वाली साहित्य समिति के पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन में संकेत साहित्य समिति कोरबा द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन किया गया. समिति के संरक्षक और वरिष्ठ साहित्यकार मोहम्मद यूनुस डेनियल पुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में संकेत समिति के गठन और उसके उद्देश्य बाबत समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद यूनुस ने इस अवसर पर साहित्यकारों को आगाह किया कि वह अपनी मूल संस्था के प्रति अपना प्रेम बनाए रखें और जब भी कोई कार्यक्रम साहित्य भवन में आयोजित किया जाए उसमें शामिल होकर वे अपनी प्रतिभा में और निखार लाएं. ऐसा न करने पर एक दिन उन्हें पछताना अवश्य पड़ेगा। वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये
तत्पश्चात प्रारंभ हुआ कविताओं का दौर. एक से बढ़कर एक रचनाओ की प्रस्तुति दी गई
कवियों और कवित्रियों ने सावन देश प्रेम बिरह मिलन और समसामयिक विषयों पर रचित अपनी कविताओं का पाठ कर लोगों का दिल जीत लिया संकेत साहित्य समिति की पावस गोष्ठी में साहित्य समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल उपाध्यक्ष बलराम राठौर वीणा मिस्त्री कविता जैन पूरन चंद पटेल अनुसूया श्रीवास सरस्वती श्रीवास अर्चना साहू रश्मि श्रीवास संतोष साहू धर्म साहू मनीष मुसाफिर संतोष कुमार जितेंद्र वर्मा देवेंद्र राजपूत शनि प्रधान आदि कवियों ने अपनी उम्दा रचनाये सुना कर पावस गोष्ठी को यादगार बना दिया






