Home देश दुनिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने लगाई गंगा...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने लगाई गंगा में पवित्र डुबकी, घाटों पर भीड़

0
151

गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज यह पर्व मनाया जा रहा है।  गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।

error: Content is protected !!