Home Astrology अलमारी के नीचे छिपा मिला बेहद जहरीला कॉमन करैत, RCRS ने किया...

अलमारी के नीचे छिपा मिला बेहद जहरीला कॉमन करैत, RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
5

Acn18. Com. कोरबा की जंगल कॉलोनी में एक घर के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अलमारी के नीचे बेहद जहरीला कॉमन करैत सांप छिपा मिला। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई।जानकारी के मुताबिक, जंगल कॉलोनी निवासी ध्रुव प्रजापति के घर में अलमारी के नीचे कॉमन करैत सांप छिपा बैठा था। परिवार ने तुरंत वन विभाग और RCRS की टीम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ अलमारी के नीचे छिपे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

कॉमन करैत भारत के बेहद विषैले सांपों में शामिल है। यह अक्सर घरों में सामान के पीछे और अंधेरे स्थानों पर छिपा रहता है। इसके काटने से गंभीर खतरा हो सकता है।

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें और तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

error: Content is protected !!