Home KORBA इन सब्जियों के लिए कभी न करें लोहे की कढ़ाई का उपयोग,...

इन सब्जियों के लिए कभी न करें लोहे की कढ़ाई का उपयोग, वजह आपको कर देगी हैरान

0
265

Acn18.com/खाना स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी होना भी जरूरी है और इसके लिए सही बर्तन का इस्तेमाल काफी जरूरी होता है। भारतीय किचन में एक बर्तन जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा आम है, वह है लोहे की कढ़ाई। भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर लोहे की कढ़ाई में सब्जी बनाई जाती है। इसका उपयोग खासतौर पर डीप फ्राई करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह के खाने को इस कढ़ाई में नहीं पकाना चाहिए?

ऐसा इसलिए, क्योंकि लोहे की कढ़ाई में पका खाना कई सब्जियों के साथ रिएक्ट कर सकता है, जिससे या तो खाने का स्वाद बिगड़ता है या फिर उसका रंग। तो आइए जानें ऐसी आम सब्जियों के बारे में जिन्हें कढ़ाई में नहीं पकाना चाहिए।

नींबू भी काफी एसिडिक माना जाता है, और जब इसका इस्तेमाल लोहे की कढ़ाई में किया जाता है, तो खाने का स्वाद थोड़ा कड़वा हो जाता है। इसलिए नींबू वाली किसी भी डिश को पकाने के लिए लोहे के बर्तन के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

टमाटर की तरह, इमली भी काफी एसीडिक होती है, और जब इसे लोहे की कढ़ाई में पकाया जाता है, तो यह खाने का रंग बिगाड़ने के साथ, उसका स्वाद भी मेटैलिक कर देती है। इमली के लिए हमेशा एलूमीनियम या फिर मिट्टी के पॉट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि पालक ऑक्सालिक एसिड से भरी होती है, और जब इसे लोहे की कढ़ाई मं पकाया जाता है, तो इससे सब्जी का रंग बिगड़कर काला हो जाएगा। ऐसा लोहे का ऑक्सालिकएसिड के लिए रिएक्ट करने की वजह से होता है।

चुकंदर में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह भी लोहे की कढ़ाई के साथ रिएक्ट कर सकता है। इससे इसका प्राकृतिक रंग बदल जाता है।

error: Content is protected !!