Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रसारित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम बालकों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रसारित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम बालकों में संपन्न

0
119

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सभी राज्यों से आए हुए बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने एवं उनसे बातचीत करने के कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर संपूर्ण देश के लोगों ने देखा। इसी के तहत बाल्को नगर में बाल्को भाजपा मंडल के द्वारा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में टीवी के माध्यम से पुष्पराज बाल सदन स्कूल में उक्त कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं बूथ संबंधी सदस्यों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बालको के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर ने संबोधित किया एवं संबोधन के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को आमंत्रित किया। हितानंद अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो संबोधन होने वाला है, उससे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है एवं अपने अपने बूथ पर उसी प्रकार कार्य करने की जरूरत है। जिससे हमारा बूथ सशक्त होगा एवं आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। यदि हम अपने-अपने बूथों पर जीत सुनिश्चित कर लें तो निश्चय ही विधानसभा चुनाव में हमारी जीत होगी एवं सरकार हमारी बनेगी। तत्पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन मेरा बूथ सबसे मजबूत को देखा एवं सुना उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हितानंद अग्रवाल साथ ही मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, लोकेश्वर चौहान, अर्चना रुणीजा, लखन चंद्रा, शशि चंद्रा, ईश्वर, भगत, घनश्याम पटेल, गंगाराम भारद्वाज, तरुण राठौर, राजू खान, नरेश, गुमान सिंह, डॉ के आर राठौर, आलोक तिवारी हेमलता निर्मलकर, मीठी गोस्वामी, रेनू प्रसाद एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!