चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!
दंतेवाड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गायत्री मंदिर के सामने एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित दूरी पर हट गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




