Home Astrology अस्पताल की तीसरी मंजिल से पति ने लगाई छलांग : पत्नी की बीमारी...

अस्पताल की तीसरी मंजिल से पति ने लगाई छलांग : पत्नी की बीमारी से था परेशान, खतरे से बाहर

0
3

 

जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज (मेकाज) अस्पताल में एक मरीज के परिजन ने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

पत्नी की हालत से परेशान 

 

बाथरूम से लगाई छलांग 
बताया जा रहा है कि युवक फीमेल मेडिसिन वार्ड-1 के बाथरूम में गया, जहां उसने खिड़की के पास लगे लोहे के रॉड को मोड़ दिया। इसके बाद वह खिड़की पर चढ़ा और सीधे नीचे कूद गया।

hh

खतरे से बाहर
घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायल लक्ष्मण को आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने तुरंत अधिकारियों की बैठक बुलाकर पूरे मामले की समीक्षा की।

मरम्मत के निर्देश
अधीक्षक ने अस्पताल की सभी जर्जर और टूटी खिड़कियों को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।