Home Astrology ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले रोस्टर में अहम बदलाव।।

ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले रोस्टर में अहम बदलाव।।

0
5

 

 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले न्यायिक कामकाज को लेकर रोस्टर में अहम बदलाव किया गया है। नए रोस्टर के अनुसार आगामी गुरुवार 7 मई से हाईकोर्ट में चार डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई होगी। जारी रोस्टर में पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल शामिल रहेंगे, जो रिट अपील, हेबियस कॉर्पस, जनहित याचिका, आपराधिक अवमानना सहित विशेष मामलों की सुनवाई करेंगे। दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल रहेंगे, जहां ऐसे सभी आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी जो अन्य बेंचों को आवंटित नहीं हैं, साथ ही वर्ष 2022 तक के अल्ट्रा वायर्स मामलों पर भी सुनवाई की जाएगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन.के. व्यास सभी एक्विटल अपीलों की सुनवाई करेंगे, जो वर्ष 2016 से लंबित हैं। चौथी डिवीजन बेंच में जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को रखा गया है, जहां ऐसे सभी सिविल मामलों की सुनवाई होगी जो अन्य बेंचों में शामिल नहीं हैं। इसी बेंच में मैट्रीमोनियल फर्स्ट अपील, टैक्स से जुड़े मामले और अनुच्छेद 323-ए व 323-बी के तहत दायर रिट याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा चीफ जस्टिस की स्पेशल बेंच सहित कुल 14 सिंगल बेंचों में भी नियमित रूप से सुनवाई जारी रहेगी।