Acn18. Com.कोरबा के हरदी बाजार क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से उत्पात मचा रहे एक जंगली बंदर को वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। बंदर के आक्रामक व्यवहार से लोगों में दहशत थी और करीब चार लोगों को काटने की जानकारी भी सामने आई थी।हरदी बाजार इलाके में बंदर राह चलते लोगों और बच्चों को दौड़ा रहा था और काटने की कोशिश कर रहा था। लगातार बढ़ती परेशानी के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग के निर्देश पर पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी भोगेश्वर बंजारे के नेतृत्व में नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान बंदर अचानक एक कमरे में घुस गया। इसी मौके का फायदा उठाकर टीम ने सावधानी से जाल डालकर बंदर को पकड़ लिया और पिंजड़े में सुरक्षित रखा।
इसके बाद बंदर को जंगल के प्राकृतिक रहवास में ले जाकर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने अपील की है कि वन्यजीव बस्ती में दिखाई दे तो भीड़ न लगाएं और उसे छेड़ने या पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।इस रेस्क्यू में रेंजर नमित तिवारी, महेंद्र देवेंगन और नोवा नेचर से बबलू, राकेश मानिकपुरी और कमल चंद्रा की अहम भूमिका रही।





