spot_img

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता, भारत को रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी

Must Read

28 साल बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड की मेजबानी

acn18.com नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में कई देशों की कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं और इस प्रतियोगिता को रिप्रेजेंट भारत को मिस सिनी शेट्टी करने वाली हैं।इस साल मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का फाइनल भारत में आयोजित की जा रही है। जिसका फाइनल मुकाबला मुंबई में होना है।

- Advertisement -

इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसका आगाज 20 फरवरी को हो चुका है। वहीं फिनाले 9 मार्च को जियो मुंबई कन्वेंशन में होगा। बता दें कि सिनी शेट्टी 21 साल की उम्र में वह 2022 में फेमिना मिस इंडिया की विनर रहीं।

मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने के लिए मिस इंडिया जीतना जरूरी होता है। इसके अलावा भी सिनी शेट्टी कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सिनी शेट्टी मॉडलिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। 2024 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी 120 कंटेस्टेंट से टक्कर लेती नजर आएंगी। वह अपने स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।

साउथ ब्यूटी हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी साउथ इंडियन ब्यूटी हैं। दरअसल सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ है और एजुकेशन भी मुंबई में हुई है। सिनी शेट्टी ब्यूटी विद ब्रेन हैं, वही मॉडलिंग की दुनिया के साथ ही पढ़ाई में भी आगे हैं।

अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री

22 साल की मॉडल और फेमिना मिस इंडिया ट्रॉफी होल्डर सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री ली है। सिनी शेट्टी बचपन से डांस की शौकीन रही हैं। वह प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी शेट्टी को डांस के अलावा पेंटिंग, बैडमिंटन खेलना और कुकिंग करने का शौक भी है।

सिनी शेट्टी के नाम ये खिताब

साल 2022 में फेमिसा मिस इंडिया जीतने के अलावा सिनी शेट्टी ने एनआईएफडी मिस टैलेंट का सब टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा वह ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ रह चुकी हैं। पढ़ाई के दौरान ही सिनी शेट्टी ने मॉडलिंग में भी कदम रख दिया था। बता दें कि साल 2017 में भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -