Home KORBA कोरबा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश, मुड़ा दाई मंदिर परिसर में...

कोरबा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश, मुड़ा दाई मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान, गांधी जयंती पर रिलायंस परिवार ने संभाली स्वच्छता की कमान, दिया स्वच्छता का संदेश

0
5

Acn18. Com.“स्वच्छता ही सेवा” के भाव को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस परिवार की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कोरबा के मुड़ा दाई मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया।

सुबह करीब 8:30 बजे रिलायंस परिवार के सदस्य मुड़ा दाई मंदिर परिसर पहुंचे और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

अभियान का उद्देश्य केवल परिसर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना भी है।

रिलायंस परिवार ने हर साल की तरह इस वर्ष भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ और सुंदर वातावरण का संदेश दिया।

स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए हमारी निरंतर जिम्मेदारी है।

error: Content is protected !!