Home KORBA 25 एकड़ क्षेत्रफल में शुरू होगा मिनीमाता के नाम से मेडिकल कॉलेज

25 एकड़ क्षेत्रफल में शुरू होगा मिनीमाता के नाम से मेडिकल कॉलेज

0
112

Acn18.com/कोरबा, छत्तीसगढ़ की जांजगीर चांपा जिले में प्रारंभ होने वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर होगा। कुल 25 एकड़ क्षेत्रफल में इसे तैयार किया जाएगा।

जांजगीर चांपा में भरोसे के सम्मेलन में यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं। उन्होंने सरकार के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहे कार्यों को गिनाया। इस अवसर पर 467 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। जबकि चिटफंड योजनाओं में रुपया जमा करने के बाद परेशान 627 निदेशकों को 44 लाखों रुपए की राशि वापस कराई गई। भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष रूप से उपस्थित थे जिन्होंने अपनी बात रखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहां की प्रदेश सरकार के द्वारा जो वादे किए गए थे उनकी लगातार पूर्ति की जा रही है। कांग्रेस शासनकाल में राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक विकास के लिए निभाई गई भूमिका पर भी घर गए ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा सुमित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण, नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!