Home KORBA KORBA: वीर दुर्गादास राठौड़ को याद किया जयंती पर, महिला मंडल ने...

KORBA: वीर दुर्गादास राठौड़ को याद किया जयंती पर, महिला मंडल ने केसरिया परिधान में मनाया सावन उत्सव

0
133

Acn18.com/देश के स्वाधीनता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले वीर दुर्गादास राठौड़ का योगदान सर्वविदित है। कोरबा में क्षत्रिय राठौर समाज ने अपने भवन में कार्यक्रम आयोजित कर वीर दुर्गादास को याद किया। इस अवसर पर महिला मंडल ने केसरिया परिधान में सावन उत्सव मनाकर देश भक्ति की भावना को मजबूती दी।

कोरबा क्षत्रिय राठौर समाज की ओर से वीर प्रतापी दुर्गा दास की जयंती पर आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने दुर्गा दास जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ उनका स्मरण किया। पदधिकारियों ने सम्मानित योद्धा के पराक्रम के बारे में अपनी बात रखी। समाज की प्रतिभाओं ने नृत्यों की प्रस्तुति देकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

समाज के जिला अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम यहां पर किया गया है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।

महिला मंडल की ओर से इसी दिवस सावन उत्सव आयोजित किया गया। महिला मंडल के अध्यक्ष उज्ज्वल राठौर ने बताया कि पूरे उत्साह के साथ सदस्यों ने इसमें भागीदारी की है।

संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में क्षत्रिय राठौर समाज के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!