Home KORBA मयंक श्रीवास्तव सभालेंगे जनसंपर्क आयुक्त सह संचालक का दायित्व, कोरबा एसपी रहे...

मयंक श्रीवास्तव सभालेंगे जनसंपर्क आयुक्त सह संचालक का दायित्व, कोरबा एसपी रहे हैं मयंक श्रीवास्तव

0
170

vlcsnap 2024 01 04 16h21m20s069

acn18.com कोरबा/ आई पी एस मयंक श्रीवास्तव को विष्णु देव साय सरकार ने जनसंपर्क आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले यह दायित्व आई जी दीपांशु काबरा के कंधो पर था। सरकार बदलने के बाद उनका जाना लगभग तय था ।लोगों को प्रतीक्षा थी कि अब कौन होगा जनसंपर्क आयुक्त। बीती रात जो सूची जारी हुई उसके अनुसार मयंक श्रीवास्तव को आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क का दायित्व सौंपा गया है।

vlcsnap 2024 01 04 16h20m36s232

गौरतलब है कि मयंक श्रीवास्तव कोरबा एस पी भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में कोरबा पुलिस ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए थे। मृदु भाषी ,न्यायप्रिय और कर्तव्य परायण मयंक श्रीवास्तव के जनसंपर्क आयुक्त बनाए जाने से प्रदेश सरकार की योजनाएं आम लोगों तक और सहज ढंग से पहुंचेगी ऐसा भरोसा उनकी कार्यशैली से परिचित लोगों को है

error: Content is protected !!