
कोरबा। सामाजिक सेवा, सेवा भाव एवं बेटियों के सम्मान के संकल्प को साकार करते हुए आज कृष्ण पालनहार जन सेवा समिति द्वारा कोरबा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम गढ़ उपरोरा में 151 कन्याओं के लिए भव्य कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार स्वरूप शैक्षणिक स्टेशनरी किट एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई।
इस पुनीत आयोजन का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सेवा एवं संस्कार की भावना को मजबूत करना रहा। शैक्षणिक सामग्री भेंट कर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम गढ़ उपरोरा के सरपंच अंशुमान बिंझवार,राजा राम राठिया,दिनेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य में संस्था की ओर से भरत पटेल, शिवा प्रतीक, साकेत शर्मा, अविनाश गुप्ता, प्रकाश शर्मा, दीपक साहू,अमित शर्मा, महादेव, रोहन, अमर, हेमंत,प्रशांतो, नितिन, तुसार हेमंत, अनिल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कृष्ण पालनहार जन सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि कन्याओं का सम्मान, बच्चों की शिक्षा में सहयोग और जरूरतमंद परिवारों तक सेवा पहुँचाना ही समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
कार्यक्रम का समापन कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना एवं ग्रामवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।




