spot_img

ट्रांसपोर्ट नगर जोन में हो रहा निर्माण, गुणवत्ता की जानकारी लेने पहुंचे मेयर राजकिशोर

Must Read

acn18.com कोरबा /1000 करोड रुपए वार्षिक बजट वाले नगर पालिका निगम कोरबा में चौतरफा विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र और नागरिकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर जोन के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा महापौर राजकिशोर प्रसाद और अधिकारियों ने लिया।

- Advertisement -

नगर पालिका निगम की स्थापना को 25 वर्ष का समय हो गया है। अभिभाजित मध्य प्रदेश के समय विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को भंग करने के साथ कोरबा में नगर पालिका निगम का गठन किया गया। समय के साथ नगर निगम ने अपनी कमाई बढ़ाई और इसके साथ संसाधन का भी विस्तार किया। लगातार बढ़ोतरी के साथ नगर निगम को नए अवसर प्राप्त हुए और अब तक की स्थिति में उसका वार्षिक बजट 1000 करोड रुपए का हो गया है। पर्याप्त व्यवस्था होने से सभी क्षेत्र के विकास को लेकर कामकाज किया जा रहा हैं। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर जोन 14 में सड़क विकास के काम इस समय चल रहे हैं। मेयर राज किशोर प्रसाद ने यहां का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समय पर काम पूरा करने को कहा। मेयर के निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला सहित इंजीनियर और कर्मचारी यहां पर उपस्थित रहे। उन्होंने कामकाज से संबंधित प्रगति के बारे में मेयर को अवगत कराया

मयंक श्रीवास्तव सभालेंगे जनसंपर्क आयुक्त सह संचालक का दायित्व, कोरबा एसपी रहे हैं मयंक श्रीवास्तव

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -