Home KORBA कोरबा के ओमपुर में कथित अवैध धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, पुलिस...

कोरबा के ओमपुर में कथित अवैध धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने पास्टर पीताम्बर सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया

0
4

कोरबा के ओमपुर में कथित अवैध धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने पास्टर पीताम्बर सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया

Screenshot 2026 10 18 23 08 19 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

‎

‎बजरंग दल ने अवैध प्रार्थना सभा की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

‎

‎कोरबा | जिले के रजगामार स्थित ओमपुर में रविवार सुबह अवैध धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाने के लिए रजगामार प्रखंड के कार्यकर्ताओं को मौके पर भेजा।

‎

‎बजरंग दल के अनुसार, ओमपुर में पीतांबर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा एक निजी आवास पर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने और हिंदू समुदाय के लोगों को इसमें शामिल किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता रजगामार प्रखंड सह संयोजक प्रवीण राठौर,अभिषेक,सोनू,विवेक चंदेल,मयंक साहू,यश दास,हीरा,निखिल,राहुल

अन्य बजरंगी मौके पर पहुंचे और घर के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

‎

‎मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पास्टर पीतांबर सिंह सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

‎

‎हालांकि, कथित धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

‎

‎बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

‎

‎बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने मांग की है कि निजी आवास में संचालित कथित प्रार्थना सभा और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा।

‎

‎फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!