Home Astrology प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग : इलाके में उठा धुएं का...

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग : इलाके में उठा धुएं का गुबार, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

0
6

 

 

फैक्ट्री के साथ पूरा इलाका धुएं में घिरा

 

 

रायपुर जिले के सड्डू इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।

 

 

आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा