कोरबा।बांकी मोंगरा थाना के कोरई बस्तीपारा बस्ती की घटना है जहा एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है मृतक 30 वर्षीय किशन कुमार पिता बाहरन सिंह है जो मजदूरी का काम करता था।घटना रविवार रात की है जब वो घर पर कमरे में अकेले था और सुबह होने पर जब काफी समय बीत जाने के बाद अपने कमरे से बाहर नहीं आने पर उसके कमरे में जाकर परिजन देखे तो पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जहां उसने साड़ी में फांसी लगाया था। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं आसपास बस्ती के लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।
इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल बाकी मोंगरा चौकी पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को नीचे उतारा और परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा है और शादी को 3 साल बीत गए हैं बच्चे नहीं है वही उसकी पत्नी के साथ अनुबंध होने के कारण वह अपने मायके चली गई है। तब से वह अकेले ही अपने कमरे में रहता था
मृतक रोजी मस्तूरी करता था और उसकी पत्नी के साथ शादी के बाद अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था तब से शराब पीने कभी आदि हो गया था
मृतक के परिजनों की माने तो मृतक रोज की तरह घर से निकला हुआ था और शाम को आने के बाद अपने कमरे में खाना खाया है सबको लग रहा था कि खाकर सो गया होगा यह घातक कदम उसने यह घातक कदम कब कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया है या जांच का विषय है।




