Home छत्तीसगढ़ सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई...

सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

0
8

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला सहित कई कार्यकर्ताओं को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेसी बम्हनीडीह जाने की तैयारी में थे, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नकटी में गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में काला झंडा दिखाने की योजना थी। इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज शुक्ला और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।