Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित वेन्यू कार डिवाइडर पर चढ़ी

दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित वेन्यू कार डिवाइडर पर चढ़ी

0
45

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कलेक्टर कार्यालय एवं एचडीएफसी बैंक के सामने एक अनियंत्रित वेन्यू कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन जगदलपुर पासिंग का है और इसे एक ठेकेदार का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

error: Content is protected !!