



कोरबा . 1 दिसंबर को पूरी दुनिया में एड्स के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत कोरबा में भी विश्व एड्स दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए
मानव जीवन के लिए सबसे खतरनाक रोग माने जाने वाले एड्स से बचाव का उपाय सुझाने के लिए 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और मेडिकल कॉलेज कोरबा परिसर में एड्स दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से संचालित आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा द्वारा विश्व एड्स दिवस सप्ताह का शुभारंभ कराया गया। ओरिएंटल कॉलेज आफ नर्सिंग कोरबा की छात्राओं जन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया




