Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जंजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खास बात ये है कि आसपास के करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र से दुर्गा उत्सव समितियां यहां प्रतिमाएं लेने पहुंचती हैं।
शिवरीनारायण में इस बार स्थानीय और बंगाली समेत छह मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से लखन कुंभकार अपने बेटों धनेश और बसंत के साथ प्रतिमा निर्माण में जुटे हैं। वहीं बिलाईगढ़ के रामेश्वर कुंभकार पहली बार यहां प्रतिमा बना रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के पवन पाल और मनीमोहन पाल के साथ टुंड्रा क्षेत्र के देवांगन और डॉक्टर विश्वास भी आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, ऐसे में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। शबरी नारायण धाम से मां दुर्गा की प्रतिमा ले जाना श्रद्धालु पुण्य का कार्य मानते हैं। यही वजह है कि हर साल आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समितियां यहां पहुंचती हैं।
मूर्तिकारों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद
है।





