दीपका . खदान विस्तार के लिए छटपटा रहा दीपका प्रबंधन अब चोरों की तरह गांव का ड्रोन सर्वे करवा रहा है। थाने की छत का उपयोग कर यहां से ड्रोन सर्वे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण थाना परिसर में एकत्रित होकर इसका विरोध करने लगे। सर्वे तो रोक लिया गया लेकिन ग्रामीणों के क्रोध की समाप्ति के लिए खदान प्रबंधन और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है
एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा खदान विस्तार के लिए हरदी बाजार रेकी और अन्य निकटवर्ती गांवो की जमीन पर कब्ज पानी की भरपूर कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने जब अपनी मांग पूरी किए बिना सर्वे से इनकार कर दिया तो प्रबंधन ने ड्रोन के जरिए सर्वे करने का निर्णय लिया इसका भी विरोध होने पर सोमवार को हरदी थाने की छत से ड्रोन सर्वे का काम जैसे ही प्रारंभ हुआ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और बड़ी संख्या में थाना परिसर में घुस आए ।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताया की प्रबंध प्रशासन के साथ मिलकर अब चोरों की तरह ड्रोन कैमरे से सर्वे करवा रहा है
प्रदेश के सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने बताया कि 26 नवंबर को राजपत्र में धारा 9 का प्रकाशन कर दिया गया है और दीपिका प्रबंधन ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को बिना सूचना दिए ड्रोन के जरिए सर्वे करवा रहा है
हरदी बाजार सरई सिंगार व रेकी गांव के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण प्रबंधन और प्रशासन की जबरिया ड्रोन सर्वे का विरोध करते हुए थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा है कि यदि बिना त्रिपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय पर अमल किया गया और ड्रोन सर्वे का प्रयास पुनः किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा
गौर तलब है कि दीपका प्रबंधन प्रशासन और ग्रामीणों के मध्य मुआवजा नौकरी व्यवस्थापन को लेकर कई बैठके हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है की बैठक में सर्वसम्मति से जो निर्णय लिया जाता है उस पर अमल न किए जाने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। दीपिका प्रबंधन दादागिरी पर उतारू है जिसके सामने ग्रामीण झुकने को तैयार नहीं है ।अब देखना है की जीत दादागिरी की होती है अथवा ग्रामीणों के सत्याग्रह की
देखिए वीडियो……….




