Home Uncategorized नाकाबंदी में पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, दो चोरी की बाइक समेत...

नाकाबंदी में पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, दो चोरी की बाइक समेत 5 मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
4

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का बड़ा खुलासा किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ के बाद चोरी की दो बाइक समेत कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान 3 अक्टूबर की शाम पुल चौक काली मंदिर के पास पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान दो बिना नंबर की स्प्लेण्डर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें दोनों बाइक चोरी करना स्वीकार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो स्प्लेण्डर प्लस बाइक, घटना में इस्तेमाल पैशन प्लस, बजाज पल्सर 150 और एचएफ डिलक्स बाइक बरामद की। पांचों वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक चंद्रा, कान्ता पटेल और सुनील चंद्रा के रूप में हुई है। तीनों सक्ती जिले के डोमा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

error: Content is protected !!