Home छत्तीसगढ़ कबीरधाम में आज होगा वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ

कबीरधाम में आज होगा वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ

0
7

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गंडई खुर्द में आज वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल होंगे।