Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 21 साल पुराने दुष्कर्म और अपहरण मामले...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 21 साल पुराने दुष्कर्म और अपहरण मामले में आरोपी बरी

0
11

बिलासपुर हाईकोर्ट ने 21 साल पुराने दुष्कर्म और अपहरण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट से 7 साल की सजा पाए आरोपी को बरी कर दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभियोजन पक्ष पीड़िता की उम्र 16 वर्ष से कम साबित नहीं कर पाया।

कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट और मामले की परिस्थितियों के आधार पर संबंध को सहमति से बना माना। साथ ही जबरन शादी के उद्देश्य से अपहरण किए जाने के भी पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए गए।

मामले में आरोपी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।