Home छत्तीसगढ़ ओपी चौटाला को आखिरी विदाई आज:अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग;...

ओपी चौटाला को आखिरी विदाई आज:अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग; 5 बार हरियाणा के CM रहे, 89 साल की उम्र में निधन

0
58

acn18.com/   हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला का अंतिम संस्कार आज शनिवार सिरसा के गांव तेजा खेड़ा में बने फार्म हाउस में होगा। सुबह 8 बजे से ही लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। फिर दोपहर राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी।

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे ओपी चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 89 साल की उम्र में उनका कल (20 दिसंबर) गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे पहले से ही दिल और शुगर समेत कई बीमारियों से ग्रस्त थे।

चौटाला के निधन पर हरियाणा सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज 21 दिसंबर की छुट्‌टी घोषित की गई है। PM नरेंद्र मोदी ने भी चौटाला के साथ पुरानी फोटो शेयर कर शोक व्यक्त किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के रखा गया। - Dainik Bhaskar