Home KORBA धान खरीदी केंद्र में पहुंचा हाथियों का दल,कर्मचारी आए दहशत में,कड़ी मशक्कत...

धान खरीदी केंद्र में पहुंचा हाथियों का दल,कर्मचारी आए दहशत में,कड़ी मशक्कत के बाद केंद्र भगाया गया हाथियों को। देखिए वीडियो।

0
184

Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो में हाथियों की आमदगी लगातार बनी हुई है,जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पिछली रात रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केंद्र में 22 हाथियों का दल प्रवेश कर गया। रात करीब साढ़े दस बजे केंद्र में पहुंचे हाथियों को देखकर कर्मचारी दहशत में आ गए। हमाल,फड़ प्रभारी और गांव के लोगों की मदद से घंटो मशक्कत के बाद हाथियों को केंद्र से भगाया गया। इस मामले में सोचने वाली बात यह है,कि जानकारी होने के बाद भी वन विभाग का कोई भी अमला मौके पर नहीं पहुंचा,इससे साफ है,कि उन्हें लोगों सेे कोई सरोकार नहीं है।

error: Content is protected !!