Home Astrology आंगन बाड़ी की लापरवाही उजागर करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने की...

आंगन बाड़ी की लापरवाही उजागर करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने की धमकी! परियोजना अधिकारी के बयान से मचा हड़कंप. Video

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहन जांजगीर-चांपा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली उजागर करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बलौदा परियोजना अधिकारी जया पटेल पर पत्रकार से अभद्रता और थप्पड़ मारने की बात कहने का आरोप लगा है। मामला महुदा ब के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 151 का है, जहां 20 पंजीकृत बच्चों में से मौके पर सिर्फ 5 बच्चे मौजूद मिले, जबकि रजिस्टर में 15 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। दरअसल, जिले के ढोरला, कटरा और महुदा ब के आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। 10 अक्टूबर को महुदा के खैरवार पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 151 में मीडियाकर्मियों ने निरीक्षण किया, तो 20 पंजीकृत बच्चों में से केवल 5 बच्चे ही मौजूद मिले। हैरानी की बात यह रही कि उपस्थिति रजिस्टर में 15 बच्चों की हाजिरी दर्ज थी।इस मामले में पक्ष जानने पहुंचे पत्रकार से चर्चा के दौरान परियोजना अधिकारी जया पटेल द्वारा थप्पड़ मारने की बात कहने का आरोप है।अब सवाल यह है कि बच्चों के हक और सरकारी योजनाओं में लापरवाही उजागर करने पर जवाब देने के बजाय पत्रकारों को धमकियां क्यों दी जा रही हैं? क्या जिला प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा? फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!