Home KORBA मनाया गया मजदूर दिवस : एसईसीएल क्षेत्र में निकाली कई रैली,श्रमिकों के...

मनाया गया मजदूर दिवस : एसईसीएल क्षेत्र में निकाली कई रैली,श्रमिकों के हित में लगाए गए नारे.देखिए वीडियो

0
42

acn18.com कोरबा/ श्रमिक वर्ग को समर्पित 1 मई का दिन मजदूर दिवस कोरबा में धूमधाम से मनाया गया। श्रमिक संगठन एटक कार्यालय में ध्वजारोहण कर इस दिन विशेष की सार्थकता को सिद्ध किया गया। इस मौके पर श्रमिक नेता दिपेश मिश्रा की नेतृत्व में रैली निकाली गई और मजदूरों के हित में नारे लगाए गए।

WhatsApp Image 2024 05 01 at 10.21.34

उर्जानगरी कोरबा में 1 मई का दिन मजदूर दिवस के रुप में मनाया गया। औद्योगिक नगर होने के नाते कोरबा में इस दिन की विशेषता और भी बढ़ जाती है। मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिक संगठन एटक कार्यालय में खास आयोजन किया गया। श्रमिक नेता दिपेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रमिक संगठनों ने एसईसीएल मानिकपुर क्षेत्र में एक रैली निकाली और मजदूरों के हित में नारे लगाए। इसके बाद एटक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया फिर मजदूरों के हित में जरुरी चर्चा की गई। इस दौरान श्रमिक नेता दिपेश मिश्रा ने श्रमिक वर्ग को मजदूर दिवस की बधाईयां भी दी।

WhatsApp Image 2024 05 01 at 10.21.35

1 मई मजदूर दिवस के दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर श्रमिकों का सम्मान भी किसा गया। लेकिन इस दिन की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब वाकई में मजदूरों को उनका हक मिलेगा।

देखिए वीडियो……….