Home KORBA बालको में मनाया गया मजदूर दिवस,बालको चिमनीकांड में मारे गए मजदूरों को...

बालको में मनाया गया मजदूर दिवस,बालको चिमनीकांड में मारे गए मजदूरों को किया गया याद

0
123

acn18.com कोरबा / कोरबा के बालको क्षेत्र में भी मजदूर दिवस मनाया गया। परसाभांटा चौक से श्रमिक नेताओं ने रैली निकाली जो एटक कार्यालय में जाकर समाप्त हुई,यहां पर ध्वजारोहण कर बालको चिमनीकांड में मारे गए श्रमिकों को याद किया गया। श्रमिक संगठन सीटूू ने भी मजदूर दिवस के मौके पर आयोजन किए।

श्रमिक संगठन सीटू ने भी श्रमिक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। रैली निकालकर उन्होंने श्रमिकों के हित में अपनी आवाज बुलंद की। श्रमिक नेता हरिनाथ सिंह ने बताया,कि 8 घंटे ड्युटी की मांग को लेकर 1 मई 1886 को अमेरिका में मजदूरों ने प्रदर्शन किया था तब उनपर फायरिंग की गई थी,जिसमें कई मजदूरों की शहादत हुई थी। उस घटना के बाद ड्युटी के समय में संशोधन कर 8 घंटे किया गया तब से लेकर आज तक 1 मई का दिन मजदूर दिवस के रुप में मनाया जाता है।

मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिक संगठन एटक ने परसाभांटा चौक से रैली निकाली जो यूनियन कार्यालय में जाकर समाप्त हुई,जहां पर झंडारोहण कर बालको चिमनीकांड में मारे गए मजदूरों के शहादत को याद किया गया।

error: Content is protected !!