Home Uncategorized IT RAID NEWS : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर IT की...

IT RAID NEWS : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर IT की पड़ी रेड, इस बीच उनका बयान आया सामने, कहा – परेशान करने के लिए की जा रही है कार्रवाई

0
101

acn18.com रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत  भगत के घर आईटी की रेड पड़ी है।  कुछ देर पहले फैमली डॉक्टर की टीम उनके घर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार अमरजीत भगत के चेकअप करने के लिए फैमली डॉक्टर की टीम पहुंची थी। वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बैंक खाता की जानकारी लेकर आईटी की 2 सदस्यीय टीम एसबीआई बैंक रवाना हुई हैं।

इसी बीच अमरजीत भगत मीडिया के सामने आए है। वहीं अमरजीत भगत का बयान सामने आया है। कहा – परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। अभी आने वाले दिनों में राहुल गांधी का यहां पर दौरा है। उसमें रुकावट डालने का के लिए ये सब किया जा रहा है। बयान के बाद उनके बेटे और आईटी के अधिकारी उनको अंदर ले गए।

error: Content is protected !!