Home Uncategorized CG BREAKING : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 64 लाख रुपये...

CG BREAKING : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 64 लाख रुपये कैश जब्त

0
96

 acn18.com दुर्ग।दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगद कैश जब्त किया है. इसके साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लिया है. यह मामला भठ्ठी थाना क्षेत्र का है. वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी दी आयकर विभाग को दे दी है.

japt

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के भिलाई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेक्टर वन भिलाई ब्रांच के समाने से दो संदिग्ध वाहनों की देर रात पुलिस ने चेकिंग की. इस दौरान वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगद बरामद किया गया. वहीं करोड़ों रुपये के साथ पुलिस ने सेक्टर वन के विशाल कुमार साहू समेत 2 अन्य को हिरासत में लिया है. करोड़ों रुपये नगदी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है. जिसके बाद अब आईटी विबगाह के अधिकारी हिरासत में लिए गए तीनों शख्स से पूछताछ करने में जुटी है. यह कार्रवाई भठ्ठी थाना और एसीसीयू की टीम ने की है.

IT RAID NEWS : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर IT की पड़ी रेड, इस बीच उनका बयान आया सामने, कहा – परेशान करने के लिए की जा रही है कार्रवाई

error: Content is protected !!